Saturday, 30 May 2026



सामग्री

कद्दूकस की हुई  मिक्सी में पिसीहुई२ गाज,१ कटोरी सूजी,१/२ चम्मच घी,२ चम्मच नारियल का बूरा २चम्मच मिल्क पाउडर,१  चम्मच दूध,१ चम्मच चीनी, तलने के लिए तेल, चाशनी के लिए १ कप चीनी १/२ कप पानी और केसर के धागे। 


 विधि


चाशनी तैयार करें 

एक बर्तन में 1 कप चीनी और १ २  कप पानी डालकर गैस पर गरम होने के लिए रखें इसमें केसर के धागे डालें ताकि अच्छा रंग और खुशबू आए इसे तब तक उबालें जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए और एक चिपचिपी चाशनी गुलाब जामुन जैसी न बन जाए। फिर गैस बंद कर दें। 

 गाजर और सूजी का मिश्रण बनाएं

एक पैन में १/२ चम्मच घी गरम करें इसमें १ कटोरी सूजी डालें और हल्का सा भून लें ज्यादा लाल नहीं करना है अब इसमें मिक्सी में पिसा हुआ गाजर का पेस्ट डालें साथ ही २ चम्मच नारियल का बूरा ,२  चम्मच मिल्क पाउडर १ चम्मच चीनी, और १ चम्मच दूध डालें इन सभी चीजों को पैन में अच्छी तरह मिलाते हुए पकाएं, जब तक कि यह एक डो (आटे की तरह) के रूप में इकट्ठा न होने लगे  फिर इसे थोड़ा ठंडा होने दें।

आकार दें और तलें

जब मिश्रण हल्का गुनगुना हो, तो हाथों से मसलकर इसे चिकना कर लें और अपनी पसंद के आकार की छोटी-छोटी टिक्की, पेड़े या मालपुए का शेप दे दें एक पैन में तेल गरम करेंतैयार की हुई मिठाई को गरम तेल में डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक अच्छे से तल लें। 

Friday, 22 May 2026


 सामग्री 

१०-१२ पीस  मैरी लाइट या पार्ले-जी, पीसने के लिए बिस्कुट ,१  छोटा चम्मच बिल्कुल बारीक कद्दूकस किया हुआ या अदरक का रस, २-३ बड़े चम्मच नींबू का रस,आधा छोटा चम्मच (नींबू के पीले हिस्से को हल्का सा कद्दूकस कर लें। १ कप ठंडी ताजी क्रीम ,१/२ कप दूध ४-५ बड़े चम्मच और स्वादानुसार चीनी या कंडेंस्ड मिल्क २ बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन।

विधि 

बिस्कुट को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें अब इस चूरे में २ बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन मिलाएं इस मिक्चर को उस पॉट या बर्तन के नीचे अच्छी तरह दबाकर एक लेयर बना लें जिसमें आपको डिज़र्ट सर्व करना है। इसे सेट होने के लिए १० मिनट फ्रीज में रख दें। एक पैन में दूध, ताजी क्रीम और चीनी (या कंडेंस्ड मिल्क) को एक साथ मिलाएं। इसे धीमी आंच पर गरम करें और लगातार चलाते रहें जब तक कि चीनी पूरी तरह घुल न जाए और मिक्चर हल्का गाढ़ा न हो जाए। ध्यान रहे इसे उबालना नहीं है, बस हल्का गरम करना है। अब आंच बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें।जब क्रीम का मिक्चर गुनगुना या कमरे के तापमान पर आ जाए, तब इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, नींबू का रस और नींबू का छिलका डालकर अच्छी तरह मिला लें नींबू का रस हमेशा आंच से उतारने और मिक्चर के थोड़े ठंडे होने के बाद ही मिलाएं, नहीं तो दूध-क्रीम फट सकती है अब फ्रिज से बिस्कुट वाला पॉट बाहर निकालें। तैयार किए हुए लेमन-जिंजर क्रीम मिक्चर को बिस्कुट की परत के ऊपर धीरे से डाल दें। बर्तन को ऊपर से ढक दें और कम से कम 3 से 4 घंटे (या रातभर) के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।

Friday, 1 May 2026

सामग्री 

१.५  लीटर फुल क्रीम दूध सबसे अच्छा रहता है,स्वादानुसार चीनी, १/२ छोटा चम्मच इलायची पाउडर,२ चम्मच गुनगुने दूध में भीगे हुए १० -१२ केसर सजाने के लिए कटे हुए मेवे  में बादाम और पिस्ता मिक्स  कर  दें। 


विधि

एक भारी तले वाली कड़ाही में दूध डालें और तेज आंच पर उबाल आने दें।जैसे ही दूध उबलने लगे, आंच धीमी कर दें। जब दूध के ऊपर मलाई की परत आए, तो उसे एक चम्मच या स्पैटुला की मदद से कड़ाही के किनारों पर चिपकाते जाएँ बीच-बीच में दूध को नीचे से चलाते रहें ताकि वह जले नहीं। इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक कि दूध घटकर अपनी मूल मात्रा का एक-तिहाई १/३ न रह जाए अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डालें। इसे 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए अब कड़ाही के किनारों पर जमी हुई सारी मलाई को खुरचकर (scrape करके) वापस दूध में मिला दें। यही मलाई रबड़ी को 'लच्छेदार' बनाती है गैस बंद करें और रबड़ी को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। इसके बाद इसे कम से कम २-३  घंटे के लिए फ्रिज में रख दें

Saturday, 21 March 2026

 

सामग्री 

१/२  कप बारीक वाली सूजी,१/२ कप बेसन,१/२ कप मैदा,३/४ कप,पिसी हुई चीनी,१/४ कप नारियल का बुरादा,१/२ कप तेल,२-३ बड़े चम्मच दूध,१/२  छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, एक चुटकी नमक। 


विधि 

एक बड़े बर्तन में तेल और पिसी हुई चीनी को तब तक फेंटें जब तक वह हल्का और सफेद न हो जाए अब इसमें मैदा, बेसन, सूजी, नारियल का बुरादा, बेकिंग सोडा और नमक छानकर डालें सभी चीजों को हल्के हाथों से मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर एक नरम आटा तैयार करें। ध्यान रखें कि इसे आटे की तरह गूंथना नहीं है, बस इकट्ठा करना है, इस डो को १०-१५  मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।ओवन को  १८० °C पर प्रीहीट करें। अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें हल्का सा चपटा करें ऊपर से थोड़े नारियल के बुरादे में रोल कर सकते हैं। बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर लगाएं और कुकीज़ को थोड़ी दूरी पर रखें। इन्हें १८० °C पर १५-२० मिनट के लिए बेक करें जब तक कि ऊपर सुंदर क्रैक्स (दरारें) न आ जाएं और किनारे सुनहरे न हो जाएं। ओवन से निकालने के बाद कुकीज़ नरम होंगी। इन्हें जाली कुकिंग  रेक पर पूरी तरह ठंडा होने दें, जिससे ये एकदम क्रिस्पी हो जाएंगी।

Sunday, 15 March 2026

सामग्री 

२०० कटे हुए मशरूम,२-४ स्लाइस व्हाइट, ब्राउन या मल्टीग्रेन ब्रेड,१/२ कप दूध, २ बड़े चम्मच मक्खन,बारीक कटी हुई लहसुन की ४-५  कलियाँ गाढ़ा करने के लिए १ छोटा चम्मच मैदा १ छोटा चम्मच,१/२ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार,बारीक कटा हुआ हरा धनिया। 

विधि

सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को टोस्टर में या तवे पर थोड़ा सा मक्खन लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें इन्हें एक तरफ रख दें।एक पैन में १  चम्मच मक्खन गरम करें इसमें कटा हुआ लहसुन डालें और खुशबू आने तक भूनें। अब कटे हुए मशरूम डालें। मशरूम शुरू में पानी छोड़ेंगे, उन्हें तब तक पकाएं जब तक पानी सूख न जाए और मशरूम सुनहरे न हो जाएं मशरूम के बीच में थोड़ी जगह बनाएं और बचा हुआ मक्खन डालें। इसमें १ चम्मच मैदा डालकर १ मिनट तक चलाएं। अब धीरे-धीरे दूध डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां  न बनें।जब सॉस गाढ़ा होने लगे, तो इसमें नमक, काली मिर्च, चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो डालें। इसे १-२  मिनट और पकाएं जब तक मशरूम पूरी तरह से क्रीमी सॉस में लिपट न जाएं। अंत में हरा धनिया डालें। तैयार क्रीमी मशरूम मिक्चर को टोस्ट की हुई ब्रेड के ऊपर अच्छी तरह फैलाएं।

Saturday, 28 February 2026

सामग्री 

१ कप बारीक सूजी,१.५-२ कप गुनगुना दूध,१ कप चाशनी के लिए चीनी, १ कप चाशनी के लिए, १/२ छोटा चम्मच इलायची पाउडर,१ छोटा चम्मच कुटी हुई  सौंफ,तलने के लिए घी या तेल,सजाने के लिए कटे हुए मेवे। 

 विधि


एक बड़े बर्तन में सूजी और सौंफ डालें अब इसमें धीरे-धीरे गुनगुना दूध डालते हुए मिलाएं ताकि गुठलियाँ न बनें घोल न तो बहुत गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला इसे ढककर २० -३० मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सूजी फूल  जाए  एक पैन में चीनी और पानी मिलाकर उबालें इसमें इलायची पाउडर और कुछ धागे केसर डालें इसे तब तक पकाएं जब तक यह हल्का चिपचिपा न हो जाए चाशनी तैयार होने पर गैस बंद कर दें एक चौड़े पैन  में घी या तेल गरम करें घोल को एक बार फिर से चला लें। अगर यह बहुत गाढ़ा हो गया हो, तो थोड़ा दूध और मिला लें  एक बड़े चम्मच से थोड़ा सा घोल तेल के बीच में डालें यह अपने आप गोल आकार ले लेगा धीमी-मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तलें। मालपुआ को तेल से निकालकर सीधे गुनगुनी चाशनी में डाल दें इसे २-३  मिनट तक चाशनी में रहने दें, फिर प्लेट में निकाल लें।


Monday, 23 February 2026


 सामग्री 

१ कप छिले हुए अखरोट,१/२ कप गाढ़ा और हल्का  खट्टा दही,२-३ स्वादानुसार  हरी मिर्च,बारीक कटा हुआ हरा धनिया,३-४ लहसुन की कलियां,१/२ छोटा चम्मच  जीरा  स्वादानुसार नमक,अगर दही ज्यादा खट्टा न हो ,१  चम्मच नींबू का रस। 


विधि 

सबसे पहले अखरोट को १५-२० मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें। इससे चटनी ज्यादा मलाईदार बनती है और अखरोट का कसैलापन निकल जाता है।अब मिक्सी जार में भीगे हुए अखरोट, हरी मिर्च, लहसुन, जीरा और हरा धनिया डालें,इसमें दही डालें और जरूरत के अनुसार थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे दरदरा या बारीक पीस लें, आप चाहें तो ऊपर से राई और करी पत्ते का तड़का लगा सकते हैं, लेकिन यह बिना तड़के के भी बहुत स्वादिष्ट लगती है।अंत में नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं

Popular Posts