Sunday, 11 January 2026


 सामग्री 

३ -४ सफ़ेद ब्रेड लेकर  उसे  स्लाइस में किनारे से काट ले,५०० ml फुल क्रीम दूध  १/२ कप स्वादानुसार चीनी,१/२  छोटा चम्मच  वैनिला एसेंस,१ चुटकी ,पीला खाने वाला रंग,१/२ कप चीनी और बादाम से बना हुआबटर स्कॉच क्रंच।

विधि 

 ब्रेड तैयार करें

ब्रेड के चारों तरफ के भूरे किनारों को काट दें। अब ब्रेड को छोटे टुकड़ों में तोड़कर मिक्सर में चला लें ताकि उसका ब्रेड क्रम्ब्स

दूध को गाढ़ा करें

एक भारी तले वाले बर्तन में दूध गरम करें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो उसमें चीनी डालें और मध्यम आंच पर ५ - मिनट तक पकने दें।

ब्रेड और दूध का मिश्रण

अब दूध में तैयार किए हुए ब्रेड क्रम्ब्स डालें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें। ३ -४ मिनट में मिश्रण गाढ़ा और मलाईदार हो जाएगा। अब गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।

 मिक्सी में फेंटें 

जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसे मिक्सर जार में डालें। इसमें बटर स्कॉच एसेंस और पीला रंग डालें। इसे १ -२  मिनट के लिएअच्छी तरह  से मिला ले इससे ब्रेड का दानेदारपन खत्म हो जाएगा और आइसक्रीम एकदम स्मूद बनेगी।

सेट करने के लिए रखें

तैयार मिश्रण को एक एयरटाइट  ७ -८ घंटे या रात भर के लिए फ्रीजर में जमने दें । इसमें आधा बटर स्कॉच क्रंच मिला दें और ऊपर से भी थोड़ा छिड़केंडिब्बे को फॉयल पेपर या प्लास्टिक रैप से ढक देंताकि बर्फ न जमे और ढक्कन लगा दें।

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts