Saturday, 17 January 2026


 सामग्री 

४-५ ब्रेड स्लाइस ले किनारे से  काटते  हुए छोटे टुकड़ों में काट ले ,१ कप ताजा संतरे का रस,१ कप फुल क्रीम दूध,स्वादानुसार चीनी २ अंडे या २ बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर का उपयोग करें,२ बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन,१ छोटा चम्मच संतरे के छिलके को  कद्दूकस कर ले ,१/२ छोटा चम्मच वनीला एसेंस सजावट के लिए बादाम या पिस्ता।

विधि 

सबसे पहले ओवन को  १८० ° C पर प्रीहीट करें। एक बेकिंग डिश को थोड़ा सा मक्खन लगाकर चिकना कर लें एक बड़े कटोरे में दूध, संतरे का रस, चीनी, पिघला हुआ मक्खन और वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अगर आप अंडा डाल रहे हैं, तो उसे फेंटकर मिश्रण में मिलाएं। या अगर आप शाकाहारी हैं, तो कस्टर्ड पाउडर को थोड़े ठंडे दूध में घोलकर इसमें मिला दें अब इसमें संतरे के छिलके को कद्दूकस कर के डालें इससे पुडिंग में बहुत अच्छी खुशबू आती है बेकिंग डिश में ब्रेड के टुकड़े रखें और तैयार किया हुआ मिश्रण उनके ऊपर डाल दें। ब्रेड को १०-१५ मिनट के लिए छोड़ दें ताकि वह सारा लिक्विड सोख ले। ऊपर से बारीक कटे हुए नट्स डालें अब इसे प्रीहीटेड ओवन में २५-३० मिनट तक बेक करें, जब तक कि ऊपर की सतह हल्की सुनहरी न हो जाए।  इसे ओवन से निकालें और थोड़ा ठंडा होने दें। आप इसे गरमा-गरम या फ्रिज में ठंडा करके भी खा सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts