Saturday, 21 March 2026

 

सामग्री 

१/२  कप बारीक वाली सूजी,१/२ कप बेसन,१/२ कप मैदा,३/४ कप,पिसी हुई चीनी,१/४ कप नारियल का बुरादा,१/२ कप तेल,२-३ बड़े चम्मच दूध,१/२  छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, एक चुटकी नमक। 


विधि 

एक बड़े बर्तन में तेल और पिसी हुई चीनी को तब तक फेंटें जब तक वह हल्का और सफेद न हो जाए अब इसमें मैदा, बेसन, सूजी, नारियल का बुरादा, बेकिंग सोडा और नमक छानकर डालें सभी चीजों को हल्के हाथों से मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर एक नरम आटा तैयार करें। ध्यान रखें कि इसे आटे की तरह गूंथना नहीं है, बस इकट्ठा करना है, इस डो को १०-१५  मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।ओवन को  १८० °C पर प्रीहीट करें। अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें हल्का सा चपटा करें ऊपर से थोड़े नारियल के बुरादे में रोल कर सकते हैं। बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर लगाएं और कुकीज़ को थोड़ी दूरी पर रखें। इन्हें १८० °C पर १५-२० मिनट के लिए बेक करें जब तक कि ऊपर सुंदर क्रैक्स (दरारें) न आ जाएं और किनारे सुनहरे न हो जाएं। ओवन से निकालने के बाद कुकीज़ नरम होंगी। इन्हें जाली कुकिंग  रेक पर पूरी तरह ठंडा होने दें, जिससे ये एकदम क्रिस्पी हो जाएंगी।

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts