Friday, 1 May 2026

सामग्री 

१.५  लीटर फुल क्रीम दूध सबसे अच्छा रहता है,स्वादानुसार चीनी, १/२ छोटा चम्मच इलायची पाउडर,२ चम्मच गुनगुने दूध में भीगे हुए १० -१२ केसर सजाने के लिए कटे हुए मेवे  में बादाम और पिस्ता मिक्स  कर  दें। 


विधि

एक भारी तले वाली कड़ाही में दूध डालें और तेज आंच पर उबाल आने दें।जैसे ही दूध उबलने लगे, आंच धीमी कर दें। जब दूध के ऊपर मलाई की परत आए, तो उसे एक चम्मच या स्पैटुला की मदद से कड़ाही के किनारों पर चिपकाते जाएँ बीच-बीच में दूध को नीचे से चलाते रहें ताकि वह जले नहीं। इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक कि दूध घटकर अपनी मूल मात्रा का एक-तिहाई १/३ न रह जाए अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डालें। इसे 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए अब कड़ाही के किनारों पर जमी हुई सारी मलाई को खुरचकर (scrape करके) वापस दूध में मिला दें। यही मलाई रबड़ी को 'लच्छेदार' बनाती है गैस बंद करें और रबड़ी को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। इसके बाद इसे कम से कम २-३  घंटे के लिए फ्रिज में रख दें

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts