सामग्री
१०-१२ पीस मैरी लाइट या पार्ले-जी, पीसने के लिए बिस्कुट ,१ छोटा चम्मच बिल्कुल बारीक कद्दूकस किया हुआ या अदरक का रस, २-३ बड़े चम्मच नींबू का रस,आधा छोटा चम्मच (नींबू के पीले हिस्से को हल्का सा कद्दूकस कर लें। १ कप ठंडी ताजी क्रीम ,१/२ कप दूध ४-५ बड़े चम्मच और स्वादानुसार चीनी या कंडेंस्ड मिल्क २ बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन।
विधि
बिस्कुट को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें अब इस चूरे में २ बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन मिलाएं इस मिक्चर को उस पॉट या बर्तन के नीचे अच्छी तरह दबाकर एक लेयर बना लें जिसमें आपको डिज़र्ट सर्व करना है। इसे सेट होने के लिए १० मिनट फ्रीज में रख दें। एक पैन में दूध, ताजी क्रीम और चीनी (या कंडेंस्ड मिल्क) को एक साथ मिलाएं। इसे धीमी आंच पर गरम करें और लगातार चलाते रहें जब तक कि चीनी पूरी तरह घुल न जाए और मिक्चर हल्का गाढ़ा न हो जाए। ध्यान रहे इसे उबालना नहीं है, बस हल्का गरम करना है। अब आंच बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें।जब क्रीम का मिक्चर गुनगुना या कमरे के तापमान पर आ जाए, तब इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, नींबू का रस और नींबू का छिलका डालकर अच्छी तरह मिला लें नींबू का रस हमेशा आंच से उतारने और मिक्चर के थोड़े ठंडे होने के बाद ही मिलाएं, नहीं तो दूध-क्रीम फट सकती है अब फ्रिज से बिस्कुट वाला पॉट बाहर निकालें। तैयार किए हुए लेमन-जिंजर क्रीम मिक्चर को बिस्कुट की परत के ऊपर धीरे से डाल दें। बर्तन को ऊपर से ढक दें और कम से कम 3 से 4 घंटे (या रातभर) के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।


0 comments:
Post a Comment