सामग्री
१ कप बारीक सूजी,१.५-२ कप गुनगुना दूध,१ कप चाशनी के लिए चीनी, १ कप चाशनी के लिए, १/२ छोटा चम्मच इलायची पाउडर,१ छोटा चम्मच कुटी हुई सौंफ,तलने के लिए घी या तेल,सजाने के लिए कटे हुए मेवे।
विधि
एक बड़े बर्तन में सूजी और सौंफ डालें अब इसमें धीरे-धीरे गुनगुना दूध डालते हुए मिलाएं ताकि गुठलियाँ न बनें घोल न तो बहुत गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला इसे ढककर २० -३० मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सूजी फूल जाए एक पैन में चीनी और पानी मिलाकर उबालें इसमें इलायची पाउडर और कुछ धागे केसर डालें इसे तब तक पकाएं जब तक यह हल्का चिपचिपा न हो जाए चाशनी तैयार होने पर गैस बंद कर दें एक चौड़े पैन में घी या तेल गरम करें घोल को एक बार फिर से चला लें। अगर यह बहुत गाढ़ा हो गया हो, तो थोड़ा दूध और मिला लें एक बड़े चम्मच से थोड़ा सा घोल तेल के बीच में डालें यह अपने आप गोल आकार ले लेगा धीमी-मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तलें। मालपुआ को तेल से निकालकर सीधे गुनगुनी चाशनी में डाल दें इसे २-३ मिनट तक चाशनी में रहने दें, फिर प्लेट में निकाल लें।


0 comments:
Post a Comment