सामग्री
६-८ वाइट या ब्राउन ब्रेड स्लाइस, २ बड़े चम्मच बारीक कटे हुए काजू,२ बड़े चम्मच बारीक कटे हुए बादाम,१ बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ पिस्ता, १/२ कप कद्दूकस किया हुआ,३/४ बड़े चम्मच स्वादानुसार चीनी पाउडर, १ कप ब्रेड भिगोने के लिए दूध,१ /४ छोटा चम्मच इलायची पाउडर,तलने या सेकने के लिए घी या मक्खन।
विधि
स्टफिंग तैयार करें;
एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ खोया (या पनीर), बारीक कटे हुए काजू, बादाम, और पिस्ता डालें। इसमें चीनी पाउडर और इलायची पाउडर मिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।
ब्रेड तैयार करें:
ब्रेड के किनारों को चाकू से काटकर अलग कर दें ,अब एक प्लेट में थोड़ा दूध लें और ब्रेड स्लाइस को हल्का सा डुबोकर तुरंत निकाल लें।
रोल बनाएं:
हथेलियों के बीच ब्रेड को रखकर हल्के हाथ से दबाएं ताकि अतिरिक्त दूध निकल जाए। अब ब्रेड के बीच में 1 चम्मच ड्राई फ्रूट वाला मिश्रण रखें और ब्रेड को सावधानी से मोड़ते हुए एक रोल या बॉल का आकार दें। सुनिश्चित करें कि स्टफिंग पूरी तरह से अंदर बंद हो।
फ्राई या रोस्ट करें:
शैलो फ्राई एक पैन में थोड़ा घी गरम करें और रोल्स को सुनहरा भूरा होने तक हर तरफ से सेक लें ,डीप फ्राई अगर आपको ज्यादा क्रिस्पी पसंद है, तो आप इन्हें गरम तेल में डीप फ्राई भी कर सकते हैं।
सजावट:
तैयार स्वीट रोल्स को बीच से काटें या ऊपर से थोड़ा और पिस्ता छिड़क कर गरमा-गरम परोसें


0 comments:
Post a Comment