सामग्री
१ कप गेहूँ का दलिया,३/४ कप गुड़ या चीनी,१/४ कप शुद्ध घी, २.५ से ३ कप गर्म पानी,१/२ छोटी चम्मच इलायची पाउडर,२ बड़े चम्मच कटे हुए मेवे बादाम, काजू, किशमिश।
विधि
कुकर में घी गरम करें। इसमें दलिया डालें और मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक कि वह सुनहरा भूरा गोल्डन ब्राउन न हो जाए और अच्छी खुशबू न आने लगे जब दलिया भून जाए, तो इसमें कटे हुए मेवे डालकर एक मिनट के लिए चलाएं,अब इसमें ३ कप गर्म पानी डालें। सावधानी रखें, क्योंकि गरम पानी डालने पर भाप निकलती है। कुकर का ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर २-३ सीटी आने दें।इसके बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें। कुकर खोलें, अब इसमें गुड़ बारीक कटा हुआ या चीनी और इलायची पाउडर डालें इसे अच्छी तरह मिलाएं ,गैस दोबारा चालू करें और धीमी आंच पर २-३ मिनट तक पकाएं जब तक गुड़ पूरी तरह पिघल न जाए और लापसी घी न छोड़ दे।


0 comments:
Post a Comment