Sunday, 15 March 2026

सामग्री 

२०० कटे हुए मशरूम,२-४ स्लाइस व्हाइट, ब्राउन या मल्टीग्रेन ब्रेड,१/२ कप दूध, २ बड़े चम्मच मक्खन,बारीक कटी हुई लहसुन की ४-५  कलियाँ गाढ़ा करने के लिए १ छोटा चम्मच मैदा १ छोटा चम्मच,१/२ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार,बारीक कटा हुआ हरा धनिया। 

विधि

सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को टोस्टर में या तवे पर थोड़ा सा मक्खन लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें इन्हें एक तरफ रख दें।एक पैन में १  चम्मच मक्खन गरम करें इसमें कटा हुआ लहसुन डालें और खुशबू आने तक भूनें। अब कटे हुए मशरूम डालें। मशरूम शुरू में पानी छोड़ेंगे, उन्हें तब तक पकाएं जब तक पानी सूख न जाए और मशरूम सुनहरे न हो जाएं मशरूम के बीच में थोड़ी जगह बनाएं और बचा हुआ मक्खन डालें। इसमें १ चम्मच मैदा डालकर १ मिनट तक चलाएं। अब धीरे-धीरे दूध डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां  न बनें।जब सॉस गाढ़ा होने लगे, तो इसमें नमक, काली मिर्च, चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो डालें। इसे १-२  मिनट और पकाएं जब तक मशरूम पूरी तरह से क्रीमी सॉस में लिपट न जाएं। अंत में हरा धनिया डालें। तैयार क्रीमी मशरूम मिक्चर को टोस्ट की हुई ब्रेड के ऊपर अच्छी तरह फैलाएं।

Saturday, 28 February 2026

सामग्री 

१ कप बारीक सूजी,१.५-२ कप गुनगुना दूध,१ कप चाशनी के लिए चीनी, १ कप चाशनी के लिए, १/२ छोटा चम्मच इलायची पाउडर,१ छोटा चम्मच कुटी हुई  सौंफ,तलने के लिए घी या तेल,सजाने के लिए कटे हुए मेवे। 

 विधि


एक बड़े बर्तन में सूजी और सौंफ डालें अब इसमें धीरे-धीरे गुनगुना दूध डालते हुए मिलाएं ताकि गुठलियाँ न बनें घोल न तो बहुत गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला इसे ढककर २० -३० मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सूजी फूल  जाए  एक पैन में चीनी और पानी मिलाकर उबालें इसमें इलायची पाउडर और कुछ धागे केसर डालें इसे तब तक पकाएं जब तक यह हल्का चिपचिपा न हो जाए चाशनी तैयार होने पर गैस बंद कर दें एक चौड़े पैन  में घी या तेल गरम करें घोल को एक बार फिर से चला लें। अगर यह बहुत गाढ़ा हो गया हो, तो थोड़ा दूध और मिला लें  एक बड़े चम्मच से थोड़ा सा घोल तेल के बीच में डालें यह अपने आप गोल आकार ले लेगा धीमी-मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तलें। मालपुआ को तेल से निकालकर सीधे गुनगुनी चाशनी में डाल दें इसे २-३  मिनट तक चाशनी में रहने दें, फिर प्लेट में निकाल लें।


Monday, 23 February 2026


 सामग्री 

१ कप छिले हुए अखरोट,१/२ कप गाढ़ा और हल्का  खट्टा दही,२-३ स्वादानुसार  हरी मिर्च,बारीक कटा हुआ हरा धनिया,३-४ लहसुन की कलियां,१/२ छोटा चम्मच  जीरा  स्वादानुसार नमक,अगर दही ज्यादा खट्टा न हो ,१  चम्मच नींबू का रस। 


विधि 

सबसे पहले अखरोट को १५-२० मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें। इससे चटनी ज्यादा मलाईदार बनती है और अखरोट का कसैलापन निकल जाता है।अब मिक्सी जार में भीगे हुए अखरोट, हरी मिर्च, लहसुन, जीरा और हरा धनिया डालें,इसमें दही डालें और जरूरत के अनुसार थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे दरदरा या बारीक पीस लें, आप चाहें तो ऊपर से राई और करी पत्ते का तड़का लगा सकते हैं, लेकिन यह बिना तड़के के भी बहुत स्वादिष्ट लगती है।अंत में नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं

Saturday, 14 February 2026


सामग्री 

६-८ वाइट या ब्राउन ब्रेड स्लाइस, २ बड़े चम्मच बारीक कटे हुए काजू,२ बड़े चम्मच  बारीक कटे हुए बादाम,१ बड़ा चम्मच  बारीक कटा हुआ पिस्ता, १/२ कप कद्दूकस किया हुआ,३/४ बड़े चम्मच स्वादानुसार चीनी पाउडर, १  कप ब्रेड भिगोने के लिए  दूध,१ /४ छोटा चम्मच इलायची पाउडर,तलने या सेकने के लिए घी या मक्खन। 



विधि 

स्टफिंग तैयार करें;

एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ खोया (या पनीर), बारीक कटे हुए काजू, बादाम, और पिस्ता डालें। इसमें चीनी पाउडर और इलायची पाउडर मिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें। 

ब्रेड तैयार करें:

ब्रेड के किनारों  को चाकू से काटकर अलग कर दें ,अब एक प्लेट में थोड़ा दूध लें और ब्रेड स्लाइस को हल्का सा डुबोकर तुरंत निकाल लें।

रोल बनाएं:

हथेलियों के बीच ब्रेड को रखकर हल्के हाथ से दबाएं ताकि अतिरिक्त दूध निकल जाए। अब ब्रेड के बीच में 1 चम्मच ड्राई फ्रूट वाला मिश्रण रखें और ब्रेड को सावधानी से मोड़ते हुए एक रोल या बॉल का आकार दें। सुनिश्चित करें कि स्टफिंग पूरी तरह से अंदर बंद हो।

फ्राई या रोस्ट करें:

शैलो  फ्राई एक पैन में थोड़ा घी गरम करें और रोल्स को सुनहरा भूरा  होने तक हर तरफ से सेक लें ,डीप फ्राई अगर आपको ज्यादा क्रिस्पी पसंद है, तो आप इन्हें गरम तेल में डीप फ्राई भी कर सकते हैं।

सजावट:

तैयार स्वीट रोल्स को बीच से काटें या ऊपर से थोड़ा और पिस्ता छिड़क कर गरमा-गरम परोसें

Friday, 6 February 2026


सामग्री 

१ कप गेहूँ का दलिया,३/४ कप गुड़ या चीनी,१/४ कप शुद्ध घी,  २.५ से ३ कप गर्म   पानी,१/२ छोटी चम्मच  इलायची पाउडर,२ बड़े चम्मच कटे हुए मेवे बादाम, काजू, किशमिश। 

विधि 

कुकर में घी गरम करें। इसमें दलिया डालें और मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक कि वह सुनहरा भूरा गोल्डन ब्राउन न हो जाए और अच्छी खुशबू न आने लगे जब दलिया भून जाए, तो इसमें कटे हुए मेवे डालकर एक मिनट के लिए चलाएं,अब इसमें ३ कप गर्म पानी डालें। सावधानी रखें, क्योंकि गरम पानी डालने पर भाप निकलती है।  कुकर का ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर २-३ सीटी आने दें।इसके बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें।  कुकर खोलें, अब इसमें गुड़ बारीक कटा हुआ या चीनी और इलायची पाउडर डालें इसे अच्छी तरह मिलाएं ,गैस दोबारा चालू करें और धीमी आंच पर  २-३ मिनट तक पकाएं जब तक गुड़ पूरी तरह पिघल न जाए और लापसी घी न छोड़ दे।

Saturday, 24 January 2026


 सामग्री 

१ कप बारीक वाली सूजी,  सूजी का दोगुना २ कप दूध ,चाशनी के लिए १.५ कप चीनी उसी के बराबर पानी भी ,२ बड़े चम्मच घी,आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर,(चुटकी भर केसर या कस्टर्ड पाउडर भी  डाल  सकते  है  ) या  इसे छोड़  भी सकते है ,तलने के लिए तेल या घी का  उपयोग करें। 

विधि

 चाशनी तैयार करें


एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर गरम करें। इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें। जब चीनी घुल जाए, तो इसे ५-७ मिनट तक उबालें ताकि चाशनी थोड़ी चिपचिपी हो जाए  बाद में गैस बंद कर दें। 

सूजी का डो  तैयार करें

एक कड़ाही में दूध और १ + चम्मच घी डालकर गरम करें जब दूध में उबाल आने लगे, तो गैस धीमी कर दें और धीरे-धीरे सूजी डालें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियाँ न पड़ें।इसे तब तक पकाएं जब तक सूजी सारा दूध सोख न ले और एक डो की तरह न बन जाए अब इस मिश्रण को एक थाली में निकाल लें और हल्का ठंडा होने दें।

गूंधना और आकार देना

जब मिश्रण हल्का गरम हो तो हाथ में थोड़ा घी लगाकर इसे ४-५   मिनट तक अच्छे से मसलें स्टेप सबसे जरूरी है ताकि जामुन फटे नहीं जब डो एकदम चिकना हो जाए, तो छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर चिकने बॉल्स बना लें। ध्यान रहे कि इनमें कोई दरार न हो।

तलना

कड़ाही में तेल या घी मध्यम गरम करें  गुलाब जामुन को तेल में डालें और मध्यम-धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें इन्हें चम्मच से धीरे-धीरे हिलाएं ताकि ये चारों तरफ से एक जैसा रंग लें।

चाशनी में डुबोना

तले हुए गुलाब जामुन को तुरंत गुनगुनी चाशनी में डाल दें इन्हें कम से कम १-२ घंटे तक चाशनी में रहने दें ताकि वे अंदर तक रस सोख लें।

Sunday, 18 January 2026


 सामग्री 

१ लीटर फुल क्रीम दूध,१ कप पकेऔर  मीठे आम अल्फांसो या दशहरी,३-४ बड़े चम्मच चीनी या आम की  मिठास के अनुसार चीनी,१/२ छोटा चम्मच इलायची पाउडर,२ बड़े चम्मच बादाम, पिस्ता और काजू थोड़े से दूध में भिगोया हुआ चुटकी भर केसर। 

विधि

 एक भारी तले वाली कड़ाही में दूध डालें और उसे मध्यम आंच पर उबालें जब दूध उबलने लगे, तो आंच धीमी कर दें  इसे तब तक पकाएं जब तक दूध अपनी मात्रा का लगभग एक-तिहाई १/३  रह जाए  दूध उबलते समय जो मलाई ऊपर आए, उसे किनारे पर चिपकाते रहें। बीच-बीच में दूध को चलाते रहें ताकि वह नीचे से जले नहीं।  जब दूध गाढ़ा और लच्छेदार हो जाए, तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डालें। इसे ५  मिनट तक और पकाएं ताकि चीनी घुल जाए।अब गैस बंद कर दें और किनारे पर जमी हुई मलाई को खुरचकर दूध में मिला दें। इस रबड़ी को पूरी तरह से ठंडा होने दें।जब रबड़ी पूरी तरह ठंडी हो जाए, तभी इसमें आम का पल्प मिलाएं। अगर आप गरम रबड़ी में आम मिलाएंगे, तो दूध फट सकता है। इसे अच्छी तरह मिलाएं और ऊपर से कटे हुए मेवे और आम के छोटे टुकड़ों से सजाएं।

  • Popular Posts